लेखक जगराम सिंह द्वारा रचित यह पुस्तक “भारत की गौरवशाली परंपराएँ” भारतीय सभ्यता और संस्कृति की बहुआयामी विशेषताओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। इस पुस्तक की विशेषता यह है कि इसमें भारत की विविधता, उसकी आध्यात्मिक चेतना, सहिष्णुता तथा श्रेष्ठ मानवीय जीवन मूल्यों पर आधारित परंपराओं को तथ्यात्मक और संतुलित दृष्टि से रखा गया है।
यह पुस्तक पाठकों को यह समझने में सहायता करती है कि, भारत की विविधता में भाषा, भूषा, भजन, भोजन, कला, संस्कृति और संस्कारों का क्या महत्वपूर्ण योगदान है। पुस्तक यह भी स्पष्ट करती है कि यही तत्व भारतीय समाज को एक सूत्र में बाँधते हैं और उसे वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं।
इस पुस्तक की प्रस्तावना प्रोफेसर उमेश कुमार सिंह द्वारा लिखी गई है, जो इसकी अकादमिक और वैचारिक गंभीरता को और अधिक सुदृढ़ बनाती है।










Be the first to review “भारत की गौरवशाली परंपराएँ”