रण की रणचंडी रानी दुर्गावती ,डॉ. निवेदिता शर्मा*द्वारा लिखित इस पुस्तक में रानी दुर्गावती से जुड़े अनेक तथ्य दिए गए हैं। यह वर्ष भारत की इस महान स्त्री-शक्तिस्वरूपा का 500वाँ जन्मदिवस वर्ष है, आधुनिक भारत उनके धवल चरित्र को गहराई से जाने और इतिहास से अपने लिए कुछ प्रेरणा ग्रहण करे, इस दिशा में यह पुस्तक एक मौलिक होने के साथ ही अत्यन्त रोचक तथा पठनीय है। निस्सन्देह भारत में रानी दुर्गावती की तरह महान नारियों की एक लम्बी श्रृंखला है। आवश्यकता इस बात की है कि देश उनके बारे में सूक्ष्मता से जाने कि रानी दुर्गावती का भारत को गढ़ने में कितना अधिक योगदान है। कोई भी देश महान उपलब्धियाँ तभी प्राप्त करता है जब वह अपने राष्ट्र-नायकों को सम्यक रूप से जानता, समझता तथा उनके प्रति कृतज्ञ रहता है। रानी दुर्गावती भी भारत की एक महान योद्धा हैं, जिनके बारे में सभी को अधिक से अधिक जानना चाहिए।
मूल्य: ₹200/-
पृष्ठ संख्या:208
ISBN-978-81-974151-1-1











Be the first to review “रण की रणचंडी रानी दुर्गावती”